उत्तर प्रदेश की 11 विधानपरिषद सीट पर मतगणना जारी है. इसमें सपा और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव जीत गए हैं. उत्तर प्रदेश विधानपरिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार 27 अक्टूबर से जारी है. इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पाँच और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों पर काउंटिंग हो रही है.