वाराणसी में समाजवादी पार्टी के शिक्षक प्रत्याशी लाल बिहारी यादव की जीत के बाद सियासी माहौल गरमा गया है. जीत के बाद लाल बिहारी यादव ने कहा कि शिक्षक सरकार की नीतियों से परेशान थे और इसी नाराजगी ने उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई. लाल बिहारी यादव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप जीत के बाद लाल बिहारी यादव ने शिक्षकों की समस्याओं और सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए.