नई दिल्ली और वाराणसी को जोड़ने वाली नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का उद्घाटन 31 अक्टूबर को होने जा रहा है. इसका उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के साथ करेंगे. रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली और वाराणसी के बीच नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है. इस ट्रेन का नंबर 27421/27422 होगा.