Prayagraj News: प्रयागराज में रीवा के दो युवकों की गिरफ्तारी के दौरान बरामद नकदी को लेकर हेराफेरी का आरोप लगा है। आरोपित पक्ष के मुताबिक उनके पास 6.55 लाख रुपये थे, जबकि पुलिस ने 87,500 रुपये की बरामदगी दर्ज की। अदालत ने शिकायतों की जांच के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद नैनी थाने से जुड़े तीन चौकी प्रभारियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई.