हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र के बालू अड्डा स्थित बैकुंठ धाम श्मशान घाट परिसर का मामला. लखनऊ : हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र के बालू अड्डा स्थित बैकुंठ धाम श्मशान घाट परिसर में मंगलवार सुबह लकड़ी कारोबारी के पुत्र का रक्तरंजित शव परिसर में ही बरामद हुआ. युवक के सिर पर किसी वजनी वस्तु से वार कर हत्या की बात सामने आई है. युवक के चेहरे, आंख और सीने पर भी गहरे जख्म हैं.