राजस्थान में 14,403 ग्राम पंचायतों के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. घोषणा के साथ ही आचार संहिता तुरंत प्रभावी हो गई है. 13 Min Read जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 का इंतजार खत्म हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की 14,403 ग्राम पंचायतों, 457 पंचायत समितियों और 41 जिला परिषदों के चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है.