जिला परिषद के 352 और पंचायत समिति के 2,197 वार्डों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. इन जिलों में होगा मतदान : दूसरे चरण में अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, करौली, कोटा, कोटपूतली-बहरोड, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, सिरोही और उदयपुर में मतदान कराया जाएगा.