जयपुर में खोले के हनुमान जी मंदिर में 9 नवंबर को 65वां लक्खी अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह राजस्थान का सबसे बड़ा अन्नकूट रहेगा जिसमें 450 हलवाई, 1500 किलो घी और 20+ सब्जियां शामिल रहेंगी। 40 क्विंटल दही की कढ़ी, सूजी हलवा भी बनेगा। 30 भट्टियां 8 नवंबर की शाम से तैयारी में जुट जाएंगी।