मिनी झारखंड राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम के बालकों और रामगढ़ की बालिकाओं ने खिताब जीता. फाइनल मैचों का रोमांचक हाल जानें. बालक वर्ग के फाइनल में पूर्वी सिंहभूम और हजारीबाग के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. पूर्वी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दो सेट जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया. टीम ने हजारीबाग को 25-22 और 25-21 से शिकस्त दी.