विश्व कप में मेडल जीतने का सपना टूटने के बाद भारतीय मेंस हॉकी टीम शुक्रवार को अपने आखिरी मैच में बेल्जियम से टकराई। बेलफियस हॉकी एरिना में खेले गए इस मैच में फुल टाइम तक स्कोर 3-3 रहा और खेल पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम ने भारत को 4-3 से हराया। बेल्जियम के गोलकीपर वानश इस मैच के हीरो रहे। इस हार के साथ भारतीय टीम 8वें पायदान पर.