बक्सर डाक विभाग ने स्वच्छता, जनसेवा पर 'विशेष अभियान-6' शुरू किया है. 31 अक्टूबर तक चलेगा, डाक चौपाल में योजनाओं की जानकारी दी गई. Buxar News: भारतीय डाक विभाग, बक्सर प्रमंडल द्वारा स्वच्छता, जनभागीदारी और नागरिक-केंद्रित सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘विशेष अभियान-6’ की औपचारिक शुरुआत की गई है. यह जन-जागरूकता और स्वच्छता अभियान आगामी 31 अक्टूबर तक अनवरत जारी रहेगा.