History-sheeter Ajay Thakur arrested from hospital; beaten up on court premises. बर्रा के हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर अजय ठाकुर को पुलिस ने मंगलवार को नौबस्ता स्थित एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। यहां हनमंत विहार में हुई पिटाई से जख्मी हालत में भर्ती था। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने पहुंची तो फोटो खींचने को लेकर वह अधिवक्ताओं से उलझ गया। इसपर वकील के वेष में कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।