कानपुर। बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 से 31 अक्तूबर के बीच जिले में भारी बारिश के आसार हैं। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की.