टेक्सटाइल नगरी में 80 प्रतिशत फैक्टरियाें के पास एनओसी नहीं. टेक्सटाइल नगरी पानीपत में औद्योगिक सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी की जा रही है। दमकल विभाग के आंकड़ों के मुताबिक करीब 80 प्रतिशत फैक्टरियां बिना एनओसी के चल रही हैं, जबकि 70 प्रतिशत इकाइयों में अग्निशमन उपकरण या तो नदारद हैं या बदहाल हैं। नतीजा है कि पिछले 10 महीनों में शहर की फैक्टरियों में आग की चार बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं.