Yemen conflict : यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के रियाद और रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमले का दावा किया है. यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रक्षा मंत्रालय, नजरान एयरपोर्ट पर दो सैन्य परिवहन विमानों और खामिस मुशैत स्थित एक एयरबेस पर हमला किया. हालांकि सऊदी अरब की ओर से इन हमलों की पुष्टि नहीं की गई है.