Dhanbad News: धनबाद के राज ग्राउंड में उत्पाद विभाग और झरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में ताहिर शेख को गिरफ्तार किया गया और 550 बोतल नकली विदेशी शराब, कच्चा स्पिरिट तथा शराब बनाने की सामग्री जब्त हुई। बरामद सामान की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये है। शराब की सप्लाई धनबाद, आसपास के ढाबों और बिहार में किए जाने की जानकारी मिली.