Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय स्थित मॉडल करियर सेंटर के जरिए युवाओं को करियर परामर्श, रोजगार मार्गदर्शन और जॉब मैचिंग की सुविधा मिलेगी। भारत सरकार ने राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल के माध्यम से नौकरी तलाशने वाले युवाओं और नियोक्ताओं को जोड़ने की पहल की है। सेंटर जिला रोजगार कार्यालय परिसर में संचालित है और युवाओं को उनकी योग्यता, रुचि तथा कौशल के अनुरूप रोजगार तलाशने में मदद करेगा।, Darbhanga Hindi News.