Bhagalpur News: अकबरनगर थाना क्षेत्र के खेरैहिया हाई स्कूल में छात्राओं के साथ अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़ की शिकायतों पर पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। स्कूल की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने परिसर से चार युवकों को पकड़कर थाने लाया। थानाध्यक्ष रामाशीष कुमार के अनुसार, युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।, Bhagalpur.