कटेरा। उप शिक्षा निदेशक झांसी मंडल राजेश कुमार वर्मा ने मंगलवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज कटेरा का औचक निरीक्षण. उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मानकों के अनुपालन की हकीकत परखी। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में कई खामियां सामने आईं।निरीक्षण में मध्याह्न भोजन, साफ-सफाई, प्रयोगशाला और सरकारी पाठ्यपुस्तकों के रखरखाव में अनियमितताएं मिलीं। जेडी ने नाराजगी जताते हुए कार्यवाहक प्रधानाचार्य को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।