Pilibhit News: पीलीभीत के मुड़ेला खुर्द निवासी 20 वर्षीय जितेंद्र की रविवार सुबह बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह 16 अक्टूबर को खेत से बाइक पर घर लौट रहा था, तभी गजरौला थाना क्षेत्र के अजीतपुर पटपरा-माला मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र का उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।, Pilibhit Hindi News.