Kodarma News: कोडरमा में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के पूर्व मध्य रेलवे जोनल कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने दो घंटे का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने सहायक लोको पायलटों और लोको पायलटों पर बढ़ते अतिरिक्त एवं जोखिमपूर्ण काम का मुद्दा उठाया। उसने आठ मांगें रखकर कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित रेल परिचालन के लिए इनका समाधान जरूरी है।, Kodarma Hindi News - Hindustan.