इंदौर के द्वारकापुरी थाने के सिपाही तन्मय तोमर पर शराब दुकान में हंगामा करने, कर्मचारियों से अभद्रता और पिस्टल से धमकाने का आरोप है। मुफ्त शराब न मिलने पर हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर जांच शुरू कर दी गई है।