धमतरी कलेक्टर ने किसानों को अर्नब तूफान को लेकर अलर्ट किया है. अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट. धमतरी: अर्नब साइक्लोन के संभावित असर को देखते मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसे देखते हुए धमतरी जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.