हरिद्वार में कनखल कोतवाली क्षेत्र के बैरागी कैंप में गंगा में बोलेरो समेत तीन लोग बहे, दो का रेस्क्यू, चालक चल रहा लापता. हरिद्वार: कनखल कोतवाली क्षेत्र के बैरागी कैंप में देर शाम गंगा के तेज बहाव में बोलेरो वाहन समेत तीन लोग बह गए. सूचना मिलते ही कनखल पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया.