Gorakhpur News: गोरखपुर के राजेंद्र नगर स्थित कुष्ठ रोग केंद्र में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल ने कायाकल्प गतिविधियों का आयोजन किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और भारतीय उपचर्या परिषद के निर्देश पर परिसर तथा आसपास सफाई की गई। विद्यार्थियों ने फल बांटे और संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 50 छात्र शामिल हुए।, Gorakhpur Hindi News.