अंबिकापुर में 10वीं के छात्र का अपहरण कर पॉलिटेक्निक ग्राउंड में बेरहमी से पिटाई की गई, जब उसने तेज रफ्तार बाइक सवारों को टोका। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सख्त पुलिसिंग की कमी का फायदा असामाजिक तत्व खुलकर उठा रहे हैं। ताजा मामला नमनाकला स्थित कार्मेल स्कूल के पास का है, जहां 10वीं के छात्र का अपहरण कर पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में ले जाकर बेदम पिटाई कर दी गई।