पटना-आरा-सासाराम फोरलेन परियोजना के दूसरे चरण का निर्माण कार्य उदवंतनगर क्षेत्र में 10 नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए अधिग्रहित भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने और मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया तेज की जा रही है। पटना-आरा-सासाराम फोरलेन परियोजना के निर्माण की दिशा में तेजी आ गई है। परियोजना के दूसरे चरण में एनएच-119 के तहत उदवंतनगर क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम आगामी 10 नवंबर से शुरू करने की तैयारी है।