भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान IIT पटना की छात्राओं ने फ्लिपकार्ट ग्रिड 2.0 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित 'ग्रिडलॉक ओरेकल' विकसित कर यातायात नियंत्रण में पुलिस बल की अनावश्यक तैनाती को कम करने का समाधान प्रस्तुत किया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना की छात्राओं की टीम ने राष्ट्रीय स्तर की प्रौद्योगिकी एवं नवाचार प्रतियोगिता फ्लिपकार्ट ग्रिड 2.0 में प्रथम स्थान हासिल किया है।