तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को कुचला. तीन गंभीर रूप से जख्मी, एक पटना रेफर. Bhojpur Road Accident: बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह इमादपुर थाना के समीप बेलगाम स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.