राहुल गांधी ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी में जनसुनवाई के दौरान चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतें सुनीं. उन्होंने दावा किया कि चार बूथों से 416 मतदाताओं के नाम गैर-कानूनी तरीके से हटाए गए हैं. कांग्रेस ने कहा कि वोट हर भारतीय नागरिक का अधिकार है, लेकिन आज करोड़ों लोगों से उनका यह अधिकार छीना जा रहा है.