Prayagraj News: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रयागराज और मैनपुरी के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 01825 प्रयागराज से 29 और 31 अक्टूबर को शाम 4:15 बजे रवाना होकर रात 11:45 बजे मैनपुरी पहुंचेगी। वापसी सेवा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को चलेगी। ट्रेन सिराथू, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, रूरा, फफूंद और इटावा में रुकेगी।, Prayagraj Hindi News - Hindustan.