फोटो--ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्पर्श ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को क्रिएटिविटी लीग 2026 की नोएडा जोनल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 25 विद्यालयों के 250 विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए रोबोक्वेस्ट जूनियर और कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए रोबोक्वेस्ट सीनियर व एसटीईएमप्रेन्योर श्रेणियां रखी गईं। विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स, इंजीनियरिंग, विज्ञान.