भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ने 'एक देश, एक वेबसाइट' प्रणाली लागू की है, जिससे अब सभी 21 क्षेत्रीय आरआरबी एक एकीकृत पोर्टल rrb.indianrailways.gov.in से जुड़ गए हैं। यह नई व्यवस्था अभ्यर्थियों को सभी भर्ती संबंधी जानकारी, जैसे ई-कॉल लेटर और परिणाम, एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगी, जिससे अलग-अलग पोर्टल देखने की परेशानी खत्म होगी।