कुमार विश्वास ने कानपुर में 'अपने-अपने राम की कथा' में कैकेयी को राम कथा का उत्प्रेरक बताया। उन्होंने कहा कि कर्म पर विश्वास ही सच्ची भक्ति है। जीवन में अचानक कष्ट आने पर दुखी न होकर समझना चाहिए कि कुछ अच्छा होने वाला है। उन्होंने परिवार के बदलते रिश्तों और संवादहीनता पर चिंता व्यक्त की, जोर दिया कि राम धर्म हैं तो सीता शांति हैं।