दिल्ली में 1 नवंबर से बीएस-6 उत्सर्जन मानक से नीचे के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगेगा, जिससे एनसीआर के करीब 12 लाख वाहन चालक प्रभावित होंगे। इस प्रतिबंध में पहली बार दोपहिया वाहन भी शामिल हैं, जिससे परिवहन कारोबार और दैनिक आवाजाही पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है।