दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में सामान की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. इनमें आजादपुर मंडी, गाजीपुर मंडी, किराना मंडी, सदर बाजार, चांदनी चौक, सरोजिनी मार्केट शामिल है. दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए 1 नवंबर से BS-4 और उससे कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लागू होने जा रहा है.