प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी से नाराज भाजयुमो ने लोहरदगा में मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका. जानिए पूरी खबर. लोहरदगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को लोहरदगा में विरोध प्रदर्शन किया. भाजयुमो के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर नाराजगी जतायी.