Nai Dunia. रीवा के रोझौही-सरई कला क्षेत्र में प्रस्तावित परमाणु और केन-बेतवा परियोजना के प्रभावितों का मुद्दा कांग्रेस विधायक दल विधानसभा में उठाएगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रीवा परमाणु संयंत्र और केन-बेतवा विस्थापन को लेकर सरकार को घेरा। पन्ना में केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ आंदोलन कर रहे अमित भटनागर ने उमंग सिंघार के समर्थन के भरोसे के बाद प्रदर्शन खत्म किया.