उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 सीटों पर मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। इन नतीजों से शिक्षक और स्नातक वोटरों के बीच दोनों दलों की पकड़ और अखिलेश यादव की PDA रणनीति के असर के संकेत मिल सकते हैं। यूपी के अलावा बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की सीटों पर भी मतगणना जारी है। सबकी नजरें नतीजों पर टिकी.