चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतगणना जारी है। उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। यूपी में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबले को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अहम माना जा रहा है, जबकि बिहार में एनडीए, महागठबंधन और जन सुराज के उम्मीदवारों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा.