नई दिल्ली में आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, तेजी से बढ़ते शहरीकरण, बुनियादी ढांचे के विस्तार और पर्यावरणीय क्षरण से नए जोखिम पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने बेहतर पूर्व चेतावनी प्रणालियों, तैयारी और आपातकालीन प्रतिक्रिया के जरिए आपदाओं में होने वाली जनहानि कम करने में प्रगति की है.