Cobra found behind cupboard in Korba Tehsil office causing panic among staff. Follow Dainik Bhaskar. कोरबा तहसील कार्यालय के अंदर अलमारी के पीछे कोबरा सांप मिला। सांप की फुंकार सुनकर कर्मचारी घबरा गए और वहां से भागने लगे। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तहसील कार्यालय के भीतर जहरीला कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। कार्यालय की प्रतिलिपि शाखा में रखी अलमारी के पीछे कोबरा छिपा हुआ था।