राजधानी में आज कई अहम गतिविधियां रहेंगी। जयपुर से दुबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की अतिरिक्त उड़ान शुरू होगी। पंचायत. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान दल रवाना होंगे। भाजपा और कांग्रेस की बैठकें भी होंगी। इसके अलावा कार्तिक मास के दौरान गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। दुबई के लिए अतिरिक्त उड़ान एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-दुबई अतिरिक्त उड़ान आज से शुरू होगी।