जहाजपुर के लुहारी खुर्द गांव में झगड़े और कई लोगों के घायल होने की सूचना पर करीब आधा दर्जन 108 एंबुलेंस और पुलिस पहुंची। केकड़ी के समीपवर्ती जहाजपुर (भीलवाड़ा) तहसील के हनुमान नगर थाना क्षेत्र के लुहारी खुर्द गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति की सूचना पर पंडेर, जहाजपुर, सावर, नासिरदा और देवली सहित अलग-अलग स्थानों से करीब आधा दर्जन 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं।