मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मोरखा शाखा में 1.14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सहायक प्रबंधक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने जीवित ग्राहकों को मृत दिखाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए और उनकी एफडी तुड़वाकर पैसे निकाले।