सुबह-सुबह की गई ईडी की कार्रवाई से रायपुर और दुर्ग जिले में हड़कंप मच गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर के रवि नगर स्थित सुशील विला में दबिश दी। यह ठिकाना ज्वेलरी और जमीन कारोबारी नितिन डागा से जुड़ा बताया जा रहा है।.