अयोध्या. रामनगरी में दीपोत्सव की तैयारियों के बीच मिट्टी के दीये बनाने वाले कुम्हार परिवारों को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं. दीपोत्सव के लिए बड़े पैमाने पर दीयों की मांग से स्थानीय कारीगरों को ऑर्डर मिल रहे हैं. इससे पारंपरिक मिट्टी कला से जुड़े परिवारों की आजीविका को सहारा मिल रहा है.