तमिलनाडु के थेनी उप-जेल से 17 कैदी फरार हुए। पुलिस ने चार को पकड़ लिया है और बाकी 13 की तलाश के लिए 17 विशेष टीमें तैनात की हैं। पुलिस के अनुसार, सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे। उन्होंने कथित तौर पर मिर्गी का दौरा पड़ने जैसी स्थिति का नाटक किया, जिसके बाद जेलकर्मी उनकी सहायता के लिए सेल के भीतर पहुंचे।