बीजेपी के हिंदू वोटों में प्रभाव की काट के लिए हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम वोटों के बंटवारे को लेकर अब कांग्रेस और बीएसपी के बीच जंग जैसे हालात हैं। हरिद्वार ग्रामीण सीट पर इस बार मतदाताओं की संख्या 1,30,915 है। बीजेपी के यतीश्वरानंद को इस सीट से 2017 के विधानसभा चुनाव में 44,964 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के हरीश रावत को 32,686 वोट मिले थे।