गोरखपुर में वाराणसी हाईवे पर एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें लूट के प्रयास की आशंका जताई जा रही है।